Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

- सामंती ताकतों से घिरे रहते है लालू प्रसाद यादव, पूर्व के सांसदों ने नहीं किया विकास

- बक्सर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी है ददन पहलवान, तीन बार विधायक एक बार मंत्री रह चुके है ददन पहलवान

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

केटी न्यूज/बक्सर

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

जिले में राजपूत समाज ने कभी यादवों को वोट नहीं दिया है। चाहे व मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति या फिर वार्ड का चुनाव ही क्यों न हो। कभी भी राजपूतों ने यादव जाति के प्रत्याशियों को अपना मत नहीं दिया है। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा आसन्न लोकसभा चुनाव में बक्सर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकने वाले ददन यादव उर्फ ददन पहलवान ने रविवार को केशव टाइम्स को दिए विशेष भेंट में कही है।

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के यादवों के नेता रहे है, लेकिन वे कुछ सामंती ताकतों से घिर चुके है। उन्ही सामंती ताकतों के कारण ही वे बक्सर संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं जीत सकें है, नहीं तो वे 2004 से ही बक्सर के संसद रहते तथा जिले को विकसित जिला बना दिए रहते है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिले के यादव समाज के युवा अब इस बात को समझ चुके है कि राजपूत समाज ने उन्हें कभी वोट नहीं दिया है।

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

इस बार यादव समाज के साथ ही सभी वर्ग तथा धर्म के लोग हमारे साथ खड़े है। उन्होंने बक्सर के विकास में बाधक रहे पूर्व सांसद तथा राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व अश्विनी चौबे को आड़े हाथों लिया और कहा कि मैने बक्सर संसदीय क्षेत्र के जितने भी गांवों का दौरा किया है कही भी पूर्व सांसद जगदानंद सिंह तथा अश्विनी चौबे के काम दिखाई नहीं पड़े है। दोनों ने अपने पैसे खर्च नहीं किए है।

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

ददन ने कहा कि चुकी दोनों बक्सर जिले से बाहर के है इस कारण उनका जिले से लगाव नहीं है। यही कारण है कि अबतक बक्सर का विकास बाधित रहा है। ददन की मानें तो इस बार भी जहां इडी गठबंधन ने जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह तो भाजपा ने गोपालगंज के मिथिलेश तिवारी को उम्मीद्वार बना जिले के लोगों के साथ नाइंसाफी की है। जिसे बक्सर की जनता मॉफ नहीं करेगी।

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें अपार प्यार व दुलार मिल रहा है। जिस कारण उनकी जीत पक्की है। उन्होंने राजद प्रदेश अध्यक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जगदानंद सिंह ने राजद व लालू यादव को बर्बाद कर दिया है। लालू प्रसाद यादव अंतर्राष्ट्रीय नेता है, लेकिन जगदानंद सिंह ने उनका अपमान किया है।

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

वही उन्होंने अश्विनी चौबे को बड़ा ठग बताते हुए कहा कि यहां का पैसा लूट भागलपुर ले गए है। ददन ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो सिर्फ पांच सालों में ही बक्सर संसदीय क्षेत्र के जनता की समस्याओं का समाधान कर दिखा देंगे। बता दें कि ददन यादव पांच बार बक्सर लोकसभा सीट से अपना भाग्य अजमा चुके है।

वार्ड के चुनाव में भी यादव प्रत्याशी को वोट नहीं देते है राजपूत - ददन पहलवान

वही डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके है। प्रेस वार्ता के दौरान उनके पुत्र करतार सिंह यादव भी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।