Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरबतपुर इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बाइक पर शराब की खेप लेकर जा रहा था। पकड़े गए तस्कर की पहचान नरायणपुर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।

विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

केटी न्यूज/चौसा 

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरबतपुर इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बाइक पर शराब की खेप लेकर जा रहा था। पकड़े गए तस्कर की पहचान नरायणपुर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्ती टीम इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर बोतलों से भरा बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिया।

विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

पुलिस को देखते ही युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 375 एमएल की 11 बोतलें और 180 एमएल की 54 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 13.470 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।

विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

थाना प्रभारी शम्भू भगत ने बताया कि तस्कर शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से ला रहा था और स्थानीय बाजार में इसकी आपूर्ति करने की फिराक में था। पकड़े गए युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

-- वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर पकड़ी गई शराब लदी ऑटो

वहीं, दूसरी तरफ बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक ऑटो से 64.26 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। उत्पाद विभाग की टीम जब्त ऑटो के रजिस्टेªशन नंबर के आधार पर तस्कर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।