बलिहार में मारपीट की घटना में जेल गए कैदी की मौत

बलिहार में मारपीट की घटना में जेल गए कैदी की मौत

केटी न्यूज/बक्सर

गुरूवार की रात बक्सर सेंट्रल जेल में कैदी ककी मौत हो गई। आरोपी मारपीट के घटना के नामजद था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने तबियत खराब होने की शिकायत की। जिसके बाद के बाद जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गई। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने कैदी को बक्सर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कैदी की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव के हीरालाल पासवान के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर चार दिन पूर्व विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष ने पुलिस से मिलकर जबरन घायल अवस्था में जेल भिजवा दिया।