सीएसपी संचालक चौकिदार पुत्र टुनटुन पासवान को गोलीमार हत्या, पोता घायल

चौकिदार की बेटी को गोलीमार कर अज्ञात अपराधियों के द्वारा हत्या कर दी गई। वहीं 12 वर्षीय पोता घटना में घायल हो गया। हत्या व गोलीबारी की घटना गुरूवार की रात लगभग ग्यारह बजे के करीब राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव हुई। जब चौकिदार विरजा पासवान का पुरा परिवार गहरे दिन में सो रहा था।

सीएसपी संचालक चौकिदार पुत्र टुनटुन पासवान को गोलीमार हत्या, पोता घायल

केटी न्यूज/ राजपुर

चौकिदार की बेटी को गोलीमार कर अज्ञात अपराधियों के द्वारा हत्या कर दी गई। वहीं 12 वर्षीय पोता घटना में घायल हो गया। हत्या व गोलीबारी की घटना गुरूवार की रात लगभग ग्यारह बजे के करीब राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव हुई। जब चौकिदार विरजा पासवान का पुरा परिवार गहरे दिन में सो रहा था। उसी दौरान  तेज बारिश के बीच दरवाजा पीट कर खोलवाने की अवाज आई। जिसके बाद  चौकिदार की पत्नी रामवती देवी दरवाजा खोला तो देखा कि कुछ अज्ञात लोग हथियार के साथ खड़े है। पूछताछ कर  ही रहे थे कि तभी दरवाजे पर चौकिदार विरजा पासवान, पुत्र टुनटुन पासवान सहित परिजन दरवाजे पर आ गए। उन्हें देखते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें चौकिदार के पुत्र टुनटुन पासवान व उनके 12 वर्षीय पोते सजीव पासवान को गोली लगी। गोली लगने के बाद परिजन अस्पताल ले गए जहां। टुनटुन पासवान को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पोतो को पीएमसीएच भज दिया गया। घटना कि सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश मलाकार पहुंचे और घटना की जांच में जूट गए। वहीं कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चौकिदार पुत्र गांव में ही बैंक का सीएसपी चलाता था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। घटना को लेकर पुलिस कई विन्दुओं पर जांच कर रही है।