Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बड़ी खबर, नेनुआ में किशोर ने 60 वर्षीय वृद्ध को चाकू से गोद की हत्या

बड़ी खबर, नेनुआ में किशोर ने 60 वर्षीय वृद्ध को चाकू से गोद की हत्या

केटी न्यूज/ डुमरांव

दीपावली की अहली सुबह डुमरांव थाना क्षेत्र का नेनुआ गांव रक्त रंजित हो गया। एक किशोर ने 60 वर्षीय एक वृद्ध को चाकू से गोद मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। जिसका फायदा उठा किशोर गांव से फरार हो गया है। वही जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बड़ी खबर, नेनुआ में किशोर ने 60 वर्षीय वृद्ध को चाकू से गोद की हत्या

मृतक नेनुआ गांव निवासी 60 वर्षीय कमला साह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार कमला साह शौच के लिए बधार में गया था इसी दौरान गांव के ही किशोर ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों की माने तो किशोर ने उसे कई बार चाकू से गोद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीण सूत्रों की माने तो यह घटना अंधविश्वास से जुड़ा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक झाड़ फूंक का काम करता था। कुछ दिन पूर्व आरोपित किशोर की मां की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि मां की मौत के बाद आरोपित को शक था कि कमला ने ही झाड़-फूंक से उसकी मां की जान ली है। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है तथा फरार आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित की उम्र अभी महज 14_15 वर्ष है। कम उम्र में ही उसके द्वारा इस तरह के जघन्य घटना को अंजाम दिए जाने से लोग सन्न रह गए हैं।

बड़ी खबर, नेनुआ में किशोर ने 60 वर्षीय वृद्ध को चाकू से गोद की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए एस एफ एल टीम का सहारा लिया जा रहा है। डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।