राजपुर ट्रिपल मर्डरः शाहाबाद डीआईजी डा. सत्यप्रकाश घटना स्थल के लिए रवाना बोले - चाहे कितने भी अपराधी हो रसुखदार नही बख्शे जायेगे
राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह हुई ट्रिपल मर्डर ने जहां पुरे गांव में सनसनी फैला दी है। वहीं पुलिस विभाग में हडकंप मंचा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभम आर्या स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों ने जलहरा में मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

केटी न्यूज/ बक्सर

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी शाहाबाद परिक्षेत्र के डॉ. सत्यप्रकाश भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की किसी भी हाल में नही छोडेगी। चाहे वो कितने भी रसुखदार क्यों न हो। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर छापेमारी तेज कर दी है। प्रशासन शांति बहाली और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है। जबकि एसपी शुभम आर्य स्वयं कमान आरोपियों के धर-पकड़ के लिए कमान संभाल रहे है। आरोपी के घर पर छापेमारी करने स्वयं पहुंचे थे। आरोपी सहित उसके सभी परिजन फरार है।