ट्रिपल मर्डर: राजपुर में बालू-गिट्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने दी घटना को अंजाम
शनिवार की सुबह जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अहियापुर गांव ताबड़तोड़ फायरिंग से गुंज उठा। जिसमें बालू-गिट्टी के व्यवसायी के करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। जब दो लोगों की हालत गंभीर है। वहीं छह महिलाओं की घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना की सूचना मिलते ही बक्सर एसपी शुभम आर्य, एसडीपीओ धीरज कुमार व थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंच घटना की संबंध में जानकारी जुटाने व अपराधियों को धर-पकड़ के लिए लग ये है।

केटी न्यूज/बक्सर

वहीं थानाध्यक्ष शव को पोस्टामर्टम के लिए भेजने के लिए कागजी कार्रवाई में जूटे है। मृतकों की पहचान सुनील सिंह, विनोद सिंह व रविन्द्र सिंह के रूप में हुई। घटना के संबंध में ग्रामीण सूत्रों की मानें तो चन्द्रदेव सिंह पहले से ही गिट्टी बालू की दुकान गांव में चलाते है।
जिस पर गांव पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष, पूर्व मुखिया रसेन पंचायत मनोज यादव व उनके परिजनों की नजर थी। वो उस दुकान को कब्जा करना चाहते थे। जिसके बाद शुक्रवार की बालू गिराया जा रहा था। उसी को लेकर विवाद किया और ताबड़़तोड़ फायरिंग करने लगे। जिसमें सुनील सिंह और विरेन्द्र सिंह की मौके पर मौत हो गयी। जबकि रविन्द्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं मंटू सिंह व जय शंकर सिंह का सदर अस्पताल में इलाज है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। आरोपी के फरार है।
बोले बक्सर एसपी
बक्सर एसपी शुभम आर्य ने कहा कि घटना क्यों हुई है इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नही हो पाया है। घटना की जांच की जा रही है। पांच लोगों की गोली लगने की बात समाने आयी है। जिसमें दो लोगों कि मौके पर मौत हो गयी है। जबकि एक आदमी की ईलाज के दौरान मौत हो गयी है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घालय है।