Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

मची सनसनी: 10 वर्षीय पुत्र की गला दबा हत्या कर फरार हुआ सौतेला पिता

मची सनसनी: 10 वर्षीय पुत्र की गला दबा हत्या कर फरार हुआ सौतेला पिता

- बुधवार की शाम रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप की है घटना

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

मंगलवार की शाम रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 के उतर बनी नई कॉलोनी में एक लोमहर्षक घटना सामने आई हैं। एक पिता ने अपने 10 वर्षीय सौतेले पुत्र की गला दबा हत्या कर दी है। घटना को अंजाम दे वह फरार हो गया है।

मची सनसनी: 10 वर्षीय पुत्र की गला दबा हत्या कर फरार हुआ सौतेला पिता

वही आस पास के लोगों द्वारा जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जें में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतला भेजने की तैयारी में जुट गई है। वही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान दीपक कुमार उम्र 10 वर्ष के रूप में हुई है।

मची सनसनी: 10 वर्षीय पुत्र की गला दबा हत्या कर फरार हुआ सौतेला पिता

जबकि आरोपी अमित कुमार मृतक का सौतेला पिता हैं। उसकी मां सपना देवी के पहले पति की मौत के बाद उसने अमित से दूसरी शादी की थी। जबकि दीपक पहले पति का पुत्र था। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो आरोपी झोला छाप डाक्टर था। वही वह इस जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है।

मची सनसनी: 10 वर्षीय पुत्र की गला दबा हत्या कर फरार हुआ सौतेला पिता

हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि घर में कुछ विवाद चल रहा था। शाम करीब 3 बजे अमित अचानक अपने सौतेले पुत्र दीपक का गला दबा दिया।

मची सनसनी: 10 वर्षीय पुत्र की गला दबा हत्या कर फरार हुआ सौतेला पिता

जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आस पास में कई तरह की चर्चाएं चल रही है। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर के शव को कब्जें में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।