Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

केटी न्यूूज/बक्सर  

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक विवाहिता ने अपने पति से विवाद के बाद फांसी लगा आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी चौकीदार द्वारा पुलिस को दी गई। जहा पुलिस पहुंच कमरे का दरवाजा खोल पंखे में लगे फंदे से विवाहिता का शव उतारा, मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। हालांकि, इस मामले में किसी के द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है।

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

बताया जाता है मृतका औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री निवासी पिंटू शर्मा की पत्नी 24 वर्षीय अनिता देवी है। जिसने फोन पर पति से विवाद के बाद यह कदम उठाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिंटू शर्मा की शादी 2020 में धनसोई थाना क्षेत्र के इनापुर गांव निवासी जयराम शर्मा की बेटी अनीता देवी के साथ हुई थी। मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोगों ने कहा कि पति-पत्नी में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ते रहते थे।

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

हालांकि, बड़े बुजुर्ग दोनो को हमेशा समझाते थे।  मृतिका अनीता देवी की एक दो साल की छोटी बच्ची भी थी, जिसको वह पीट रही थी। सास तेतरा देवी द्वारा पिटने से मना किया गया तो वह कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद फांसी लगा ली। सास द्वारा बताया गया की कुछ देर बाद दरवाजा खुलवाने के लिए पहुंची तो गेट के दरार से देखी तो अवाक रह गई। वह पंखे से लटक रही थी। इस बात की सूचना उसके मायके वालों को भी दी गई।

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

इस बात की जानकारी होने पर गांव के चौकीदार अक्षय कुमार यादव द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंच जहा पहले दरवाजा खोला उसके बाद शव को पंखे से उतारा गया। इस सम्बंध में पूछताछ की गई तो बताया गया की फोन पर किसी बात को लेकर अनिता की पति से विवाद हुआ था जिसकी खीज वह अपनी दो साल बेटी को पीट कर निकाल रही थी। जिसको लेकर सास तेतरी देवी ने मना किया तो महिला ने ये कदम उठा लिया।

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

ससुराल वालो के अनुसार विवाहिता पहले भी कई बार परिजनो को फांसी लगा आत्महत्या की धमकी देती रहती थी। विवाहिता के पिता ने बताया की अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़े हुआ करते थे।जबकि, घटना की जानकारी पर पहुंची विवाहिता की मां उषा देवी द्वारा सास ससुर पर कोई आरोप नही लगा गया लेकिन, उषा देवी ने बताया की बेटी का पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था।

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

पति द्वारा गाली देने की बात हमेशा कहती थी। सास ससुर बेटी को मायके भेजने के लिए तैयार थे लेकिन पति नही जाने देता था। औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस मामले में किसी के द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है।आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।