बक्सर:मां को रॉड से पीट-पीट कर हत्या, तीन साल के भतीजे को छत से फेंका, मौत

बक्सर:मां को रॉड से पीट-पीट कर हत्या, तीन साल के भतीजे को छत से फेंका, मौत
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

- घटना नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ले में हुई

केटी न्यूज/ बक्सर

नगर क्षेत्र के मठिया मोहल्ले में सोमवार की सुबह हृदक विदारक घटना सामनें आई है। जहां एक कलीयुगी बेटे ने मां ने जानकी देवी 62 बबन साह को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्याकर दी। वहीं एक तीन साल के मासूम भतीजा ऋभ कुमार पिता राजू कुमार को छत से फेेंक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने नगर थाना को सूचना दी। जहां थानाध्यक्ष दिनेष मलाकार पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया।

                                                            गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार

वहीं आरोपी पुत्र मनोज कुमार को स्थानीय लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने बताया कि वह पेशे से इंजिनियर है। लेकिन नौकरी छुट गई थी। जिसके कारण विजनेस के लिए घर वालों से पैसा मांगते थे। मां सभी भाईयों को चढ़ा कर मरवाती थी। वहीं भतीजा पागल बोलता था। सुबह मारपीट के दौरान वह बीच में आ गया। जिसके बाद उसी दौरान उसे छत से फेंक दिया।