Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

घरेलु विवाद में पति ने पत्नी की ईंट से कूच कर दी निर्मम हत्या, आरोपित फरार

घरेलु विवाद में पति ने पत्नी की ईंट से कूच कर दी निर्मम हत्या, आरोपित फरार

- सोमवार की सुबह धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता टोला गांव की है घटना, ग्रामीणों के बीच हो रही है कई तरह की चर्चाएं

केटी न्यूज/बक्सर 

घरेलु विवाद में पति ने पत्नी की ईंट से कूच कर दी निर्मम हत्या, आरोपित फरार

घरेलु विवाद में एक पति ने अपने पत्नी की ईंट से कूच कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। घटना के बाद से पति समेत पूरा परिवार फरार हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा है। घटना सोमवार की सुबह करीब नौ बजे की है।

घरेलु विवाद में पति ने पत्नी की ईंट से कूच कर दी निर्मम हत्या, आरोपित फरार

मृतका रूनी देवी 45 वर्ष कृष्ण बिहारी चौधरी की पत्नी है। उसे एक बेटा व दो बेटी भी है। घटना के बाद से बेटा बेटी भी गायब है। वही ग्रामीण सूत्रों की मानें तो उसकी पत्नी झगड़ालु स्वभाव की थी तथा अक्सर घर में झगड़ा होते रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की शाम से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

घरेलु विवाद में पति ने पत्नी की ईंट से कूच कर दी निर्मम हत्या, आरोपित फरार

इस बीच सोमवार की सुबह करीब नौ बजे किसी बात पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान बृज बिहारी ने आंगन में रखे ईंट को उठाकर उसके सर पर कई बार वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आनन-फानन में शव को आंगन में ही छोड़ पूरा परिवार फरार हो

घरेलु विवाद में पति ने पत्नी की ईंट से कूच कर दी निर्मम हत्या, आरोपित फरार

गया। वही शाम तक मायके वालों के आने की सूचना नहीं मिली थी। इस घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। वही, जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी धीरज कुमार भी मौके पर पहुंच घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही आस पास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।

घरेलु विवाद में पति ने पत्नी की ईंट से कूच कर दी निर्मम हत्या, आरोपित फरार

इस संबंध में सदर डीएसपी ने कहा कि शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घेरलु विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।