चार माह पूर्व हुई थी शादी: कोरानसराय में नवविवाहिता की फंदे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या!

कोरानसराय थाना क्षेत्र के बनकट गांव में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। रविवार की सुबह उसका शव घर में पंखे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा।

चार माह पूर्व हुई थी शादी: कोरानसराय में नवविवाहिता की फंदे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या!

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के बनकट गांव में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। रविवार की सुबह उसका शव घर में पंखे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। 

मृतका की पहचान बनकट गांव निवासी कृष्णा यादव की पत्नी 19 वर्षीय गंगा देवी के रूप में हुई है। उसका मायका इसी थाना क्षेत्र के मठिला गांव है। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2024 को ही उसकी शादी कृष्णा यादव के साथ हुई थी। शादी के तीन महीना बाद ही उसकी संदेहास्पद परिस्थिति में मौत से परिजन गहरे सदमे में है। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की मानें तो उसका पति मोटर मैकेनिक है तथा घटना के वक्त वह कोरानसराय स्थित अपनी दुकान पर गया था जबकि घर के अन्य सदस्य भी खेती के काम से बधार गए थे। वही, जानकारों का कहना है कि इस मामले में मायके वाले दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा रहे है। समाचार लिखे जाने तक मायके वालों ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराया था। घटना को ले गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।