मछली मारने निकले अधेड़ का शव भोजपुर ताल से बरामद, मचा चित्कार

पुराना भोजपुर गांव से उत्तर भोजपुर ताल से रविवार को एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किशन चौधरी मूल रूप से भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अगरसंधा डेहरा गांव का रहने वाला था।

मछली मारने निकले अधेड़ का शव भोजपुर ताल से बरामद, मचा चित्कार

केटी न्यूज/डुमरांव

पुराना भोजपुर गांव से उत्तर भोजपुर ताल से रविवार को एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किशन चौधरी मूल रूप से भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अगरसंधा डेहरा गांव का रहने वाला था। उसका ससुराल पुराना भोजपुर में था तथा तथा पिछले कुछ वर्षों से पुराना भोजपुर में ही रह जीविकोपार्जन करता था।

मिली जानकारी के अनुसार वह दो दिन पहले अपने घर से जाल लेकर मछली पकड़ने गया था, लेकिन लौट कर नहीं आया। परिजन अभी उसकी तलाश ही कर रहे थे कि रविवार को उसका शव महाराजा कोठी से उत्तर भोजपुर ताल में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजी। 

हालांकि इस संबंध में परिजनों ने समाचार लिखे जाने तक किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई हैं। माना जा रहा है कि नदी पर बने चाचर पुल को पार करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया होगा तथा वह नदी में गिर डूब गया होगा। रविवार को उसका शव उतराया था। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही, घटना को ले गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। ओपी प्रभारी मनीष ने इसकी पुष्टि की है।