गांव-गांव चिन्हित होंगी खेल प्रतिभाएं, विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

प्रखंड क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। पंचायत स्तर पर गठित खेल क्लबों को सक्रिय करते हुए गांव-गांव खिलाड़ियों की पहचान करने और उन्हें खेल के अनुकूल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की गई है।

गांव-गांव चिन्हित होंगी खेल प्रतिभाएं, विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

केटी न्यूज/राजपुर।

प्रखंड क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। पंचायत स्तर पर गठित खेल क्लबों को सक्रिय करते हुए गांव-गांव खिलाड़ियों की पहचान करने और उन्हें खेल के अनुकूल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की गई है।प्रखंड सभागार में जिला खेल पदाधिकारी आलोक वत्स की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय खेल क्लबों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में खेल गतिविधियों को नियमित बनाने, स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेल से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने वाले क्लब सदस्यों के प्रति जिला खेल पदाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खेल गतिविधियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने क्लब प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में खेल के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं और खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाए। जिन गांवों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, वहां नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताएं शुरू कराई जाएं। वहीं, मैदान अथवा अन्य संसाधनों से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के स्तर से प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भरोसा दिया गया।जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी संबंधित खेल की जानकारी देकर विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देगा। खेल युवाओं में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करता है। मौके पर राजपुर, मंगरांव, धनसोई, तियरा समेत विभिन्न खेल क्लबों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।