पुराना भोजपुर में फुटबॉल का उत्सव शुरू, रोमांचक मुकाबले में महेन ने दर्ज की जीत
पुराना भोजपुर के स्थानीय मैदान में रविवार को कस्तूरबा स्मारक शील्ड फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ हुआ। खेलप्रेमियों की भारी भीड़ और उत्साह के बीच इस वार्षिक प्रतियोगिता का उद्घाटन राजपरिवार के मानविजय सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। टूर्नामेंट के संयोजक नंदजी सिंह खिलाड़ियों जमकर आवाभगत करते हुए उन्हें सारी सुविधा मुहैया करायी। वहीं दर्शकों को हौसला अफजाई करने के लिये मैदान में मौजूद रहे।
__ उद्घाटन मुकाबले में बनारस को 1-0 से हराया, आज सासाराम–आरा चारघाट आमने-सामने; 12 अप्रैल को फाइनल
केटी न्यूज/डुमरांव
पुराना भोजपुर के स्थानीय मैदान में रविवार को कस्तूरबा स्मारक शील्ड फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ हुआ। खेलप्रेमियों की भारी भीड़ और उत्साह के बीच इस वार्षिक प्रतियोगिता का उद्घाटन राजपरिवार के मानविजय सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। टूर्नामेंट के संयोजक नंदजी सिंह खिलाड़ियों जमकर आवाभगत करते हुए उन्हें सारी सुविधा मुहैया करायी। वहीं दर्शकों को हौसला अफजाई करने के लिये मैदान में मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्य अतिथि मानविजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

उन्होंने कहा, फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। हमारी कोशिश है कि गांवों की प्रतिभाएं आगे बढ़ें और बड़े स्तर पर पहचान बनाएं। कार्यक्रम में जदयू नेता विनोद राय ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार और समाज दोनों को मिलकर ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।टूर्नामेंट के पहले दिन महेन और बनारस के बीच खेले गए मुकाबले ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।दूसरे हाफ में महेन की टीम ने खेल पर पकड़ मजबूत की और शानदार मूव के जरिए निर्णायक गोल दाग दिया। 90 मिनट तक चले इस मुकाबले में महेन ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। महेन की मजबूत डिफेंस और मिडफील्ड की बेहतरीन तालमेल ने जीत में अहम भूमिका निभाई।आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट के अगले चरण में आज सासाराम और आरा चारघाट के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

इसके बाद बलिया और गाजीपुर के बीच होने वाला मैच भी काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। सेमीफाइनल में पुराना भोजपुर और छपरा की टीमें आमने-सामने होंगी, जिसे लेकर खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।समिति ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। फाइनल में बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।इस अवसर पर मुखिया सिंह कुशवाहा, विनय सिंह, बबलू चौरसिया, उमेश यादव, लक्ष्मण चौधरी, कामेश्वर प्रसाद सिन्हा, निर्मल केशरी और ठाकुर सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करता है।

