अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों की मां ने युवती संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर मांगी सामाजिक मान्यता

अनुमंडल क्षेत्र के बगेन थाना इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। यहां एक दो बच्चों की मां ने अपने ही गांव की एक युवती के साथ विवाह रचा लिया। यह अनोखी शादी विंध्याचल स्थित काली खोह के काल भैरव मंदिर में संपन्न हुई बताई जा रही है।

अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों की मां ने युवती संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर मांगी सामाजिक मान्यता

__ विंध्याचल के काल भैरव मंदिर में हुई शादी, गांव में चर्चा का विषय बना मामला

केटी न्यूज/डुमरांव:

अनुमंडल क्षेत्र के बगेन थाना इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। यहां एक दो बच्चों की मां ने अपने ही गांव की एक युवती के साथ विवाह रचा लिया। यह अनोखी शादी विंध्याचल स्थित काली खोह के काल भैरव मंदिर में संपन्न हुई बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, संध्या देवी, जो पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों की मां हैं, ने गांव की ही युवती रूबी के साथ सात फेरे लिए। इस विवाह में खास बात यह रही कि संध्या ने दुल्हन का रूप धारण किया, जबकि रूबी दूल्हे के वेश में नजर आई। रूबी, मनोज डोम उर्फ मनोज सह एवं विंध्याचली देवी की पुत्री बताई जाती है।

शादी के बाद दोनों ने विंध्याचल से ही एक वीडियो जारी कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और समाज से सहयोग एवं स्वीकार्यता की अपील की। वीडियो में दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से बेहद प्रेम करती हैं और साथ जीवन बिताने का निर्णय सोच-समझकर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज उनके रिश्ते को समझे और उन्हें सुरक्षित जीवन जीने का अवसर दे।इस घटना के सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक परंपराओं के विपरीत मान रहे हैं।

वहीं, इस संबंध में बक्सर के विश्वामित्र अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार झा ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली, अत्यधिक मोबाइल उपयोग और मानसिक तनाव जैसे कारणों से युवाओं में व्यवहारिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने खान-पान और मानसिक स्वास्थ्य को भी ऐसे मामलों से जोड़कर देखा।इधर, बगेन थाना अध्यक्ष अभय प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई लिखित या मौखिक शिकायत थाने में प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल यह मामला इलाके में कौतूहल और बहस का विषय बना हुआ है, जहां प्रेम, परंपरा और सामाजिक मान्यताओं के बीच एक नई चर्चा छिड़ गई है।