शराब के नशे में उत्पात मचाता शराबी गिरफ्तार

शराब के नशे में उत्पात मचाना एक शराबी को महंगा पड़ गया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव के लालगंज कड़वी निवासी रामानंद यादव का पुत्र रामचंद्र यादव शराब के नशे में पुराना भोजपुर चौक पर उत्पात मचा रहा था।

केटी न्यूज/डुमरांव

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच करवाया, जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेेत्र में शराबियों व शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।