तीसरी बार मुन्ना यादव बने डुमरांव शाखा अध्यक्ष

रेलयात्री कल्याण समिति की सेन्ट्रल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डुमरांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रासबिहारी राय ने किया। बैठक में समिति के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तीसरी बार मुन्ना यादव बने डुमरांव शाखा अध्यक्ष

--रेलयात्री कल्याण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, नियमित बैठकों पर जोर

केटी न्यूज/डुमरांव

रेलयात्री कल्याण समिति की सेन्ट्रल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डुमरांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रासबिहारी राय ने किया। बैठक में समिति के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2026-27 के लिए डुमरांव स्टेशन शाखा के अध्यक्ष का मनोनयन करना था। इस दौरान उपस्थित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों के बीच विचार-विमर्श किया गया।

सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मुन्ना यादव को तीसरी बार डुमरांव शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा जताई।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि समिति के नियमों के अनुसार किसी भी शाखा अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष के लिए निर्धारित होता है, जिसके बाद वह स्वतः समाप्त हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही डुमरांव शाखा अध्यक्ष का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पारदर्शिता और सक्रियता आवश्यक है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शाखा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए तथा रेलयात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य रेल यात्रियों की सुविधाओं में सुधार, स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है।बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रासबिहारी राय, प्रवक्ता भुवर सिद्दकी, नव मनोनीत शाखा अध्यक्ष मुन्ना यादव, रामबाबू कुशवाहा, प्रेम प्रकाश पांडेय, पंकज गोस्वामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।