पूर्व सैनिकों ने किया मीडिया का सम्मान, मानवता की मिसाल बने ई-रिक्शा चालक अर्जुन राम भी हुए सम्मानित
बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की ओर से रविवार को सैनिक कार्यालय स्थित मां मुंडेश्वरी अस्पताल परिसर में मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईईएसएम के चेयरमैन सह शाहाबाद हेल्थ केयर अध्यक्ष डॉ. मेजर पी.के. पांडेय तथा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने की।

__ आईईएसएम बक्सर के समारोह में 200 से अधिक पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं शामिल, मीडिया की भूमिका और सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा
केटी न्यूज/बक्सर।
बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की ओर से रविवार को सैनिक कार्यालय स्थित मां मुंडेश्वरी अस्पताल परिसर में मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईईएसएम के चेयरमैन सह शाहाबाद हेल्थ केयर अध्यक्ष डॉ. मेजर पी.के. पांडेय तथा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने की। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने किया।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 200 पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को घड़ी, अंगवस्त्र, कलम और माल्यार्पण देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. मेजर पी.के. पांडेय ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज की दबाई गई आवाजों को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। वहीं जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने कहा कि मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन हर वर्ष इसी उत्साह के साथ किया जाएगा। सूबेदार विद्यासागर चौबे ने पत्रकारों के जोखिमपूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके लिए न्यूनतम 50 लाख रुपये की बीमा सुरक्षा की मांग की।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मानवता का परिचय देने वाले ई-रिक्शा चालक अर्जुन राम का सम्मान रहा। हुकहा गांव निवासी अर्जुन राम ने तबीयत बिगड़ने पर पश्चिम बंगाल के सीआरपीएफ जवान जयंत कुमार को सदर अस्पताल पहुंचाया था और तीन दिनों तक उनकी सेवा की थी।

इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें अंगवस्त्र, घड़ी, कलम, माल्यार्पण और 3400 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।मीडिया पब्लिक का पावर के कुंदन पांडेय ने बताया कि अर्जुन राम की सेवा भावना से जुड़ी खबर को लाखों लोगों ने देखा और सराहा। आईईएसएम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान समाज में मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देता है।वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार संघ अध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और आईईएसएम बक्सर जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। अंत में सभापति कैप्टन बी.एन. पांडेय ने समारोह की समाप्ति की घोषणा की।

