बक्सर में ठिकेदार की लापरवाही से टली बड़ी दुघर्टना बाइक पर सवार दो बच्चे अर्द्धनिर्माण नाले में गिरे बाल-बाल बची जान, सदर एसडीएम ने की संवेदक हेमंत सिंह पर नोटिस

निर्माणाधीन बक्सर बाइपास रोड़ में संबेदक की लापरवाही के कारण बड़ी दुघर्टना होने से बाल-बाल बच गयी। जिसमें एक युवक अपने परविार के साथ बाइक पर जा रहे थे। उसी दौरान अर्द्धनिर्माण नाले के पास बाइक चालक का संतुलन विगड़ गया और वह नाले में जा गिरा। जिसमें एक बच्चा डूबने लगा। हलांकि समय रहते स्थानीय लोगों के मदद से उन्हें बचा लिया गया।

बक्सर में ठिकेदार की लापरवाही से टली बड़ी दुघर्टना बाइक पर सवार दो बच्चे अर्द्धनिर्माण नाले में गिरे बाल-बाल बची जान, सदर एसडीएम ने की संवेदक हेमंत सिंह पर नोटिस
नाले में गिरे दोनों बच्चों को बाहर निकलने के बाद सफाई करती महिलाएं

नाले से निकला बाइक

केटी न्यूज/बक्सर 

निर्माणाधीन बक्सर बाइपास रोड़ में संबेदक की लापरवाही के कारण बड़ी दुघर्टना होने से बाल-बाल बच गयी। जिसमें एक युवक अपने परविार के साथ बाइक पर जा रहे थे। उसी दौरान अर्द्धनिर्माण नाले के पास बाइक चालक का संतुलन विगड़ गया और वह नाले में जा गिरा। जिसमें एक बच्चा डूबने लगा। हलांकि समय रहते स्थानीय लोगों के मदद से उन्हें बचा लिया गया। जिसके बाद उन्हें नहलाया गया है।

वहीं स्थानीय युवक अरविद सिंह ने इसका वीडियो बनाकर बक्सर डीएम साहिला को भेज दिया। जिसमें लिखा कि आदरणीय जिलाधिकारी महोदया अभी अभी एक परिवार मोटरसाइकिल सहित इस नाले में गिर गया बच्चे डुबने लगें नाली के गंदा भी पी लिया है दिन होने के कारण आस पास के हम लोगों द्वारा बचा लिया गया अन्यथा बड़ा अनहोनी हो जाता। यदि यह घटना रात में हुई होती तो स्थिति कुछ और होती। इस गली में एक अस्पताल भी है रात भर आना जाना लगा रहता है। यदि मिडिया होता तो इस घटना को अपनी सनसनी खबर बनाते परन्तु ऐसा होने नहीं दिया गया। महोदया से पुनः आग्रह है कि इस नाले को तुरंत बनवा दिया जाए अन्यथा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जिसके अलोक में डीएम ने एसडीएम को जांच दी है। जिसके बाद  सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने इस सड़क के संवेदक हेमंत सिंह को नोटिस जारी किया है। साथ ही पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी पार्टी बनाया गया है। पिछले तीन माह से आपके द्वारा मोहल्ले की तरफ जाने जाने वाली सड़क का नाला तोड़कर छोड़ दिया गया है। इस वजह से लोगों को आने.जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही कभी भी दुर्घटना का भय बना हुआ है। इस संबंध में अगर आपको कुछ कहना है तो 15 मई तक अपना पक्षर रख सकते हैं। लेकिनए उससे पूर्व आपको शिकायत से जुड़ी जगह का अधूरा निर्माण पूरा करना होगा।

क्योंकि आपके विरुद्ध शिकायत के आधार पर बीएनएसएस की धारा 152 के तहत नोटिस तामिला किया जाता है। शहर के बाइपास रोड का कार्य देख रहे संवेदक हेमंत सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा निर्माण स्थल पर पेड़ है। वन विभाग के एनओसी नहीं मिलने के कारण वह कार्य अवरूद्ध है। इसका पत्र विभाग ने भी जिला प्रशासन और वन विभाग को दिया है। लेकिनए हम लोग स्वयं परेशान हैं।