Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

रघुनाथपुर मध्य विद्यालय के बगल में स्थित पंचमंदिर पर हुआ वज्रपात, बाल बाल बची सैकड़ो जान

मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश के दौरान रघुनाथपुर मध्य विद्यालय से सटे प्राचीन पंच मंदिर पर वज्रपात हो गया। यह घटना करीब पौने तीन बजे की है। वज्रपात से एक तरफ मंदिर का गंुबज व एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तो दूसरी तरफ विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ो छात्रों व शिक्षकों की जान बाल बाल बच गई।

रघुनाथपुर मध्य विद्यालय के बगल में स्थित पंचमंदिर पर हुआ वज्रपात, बाल बाल बची सैकड़ो जान

रघुनाथपुर मध्य विद्यालय के बगल में स्थित पंचमंदिर पर हुआ वज्रपात, बाल बाल बची सैकड़ो जान

- तेज धमाके से सहम उठे थे शिक्षक व छात्र, मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश के दौरान रघुनाथपुर मध्य विद्यालय से सटे प्राचीन पंच मंदिर पर वज्रपात हो गया। यह घटना करीब पौने तीन बजे की है। वज्रपात से एक तरफ मंदिर का गंुबज व एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तो दूसरी तरफ विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ो छात्रों व शिक्षकों की जान बाल बाल बच गई। हालांकि बिजली गिरने के दौरान हुए तेज धमाके से छात्रों व शिक्षकों में भय व्याप्त हो गया था। करीब आधा घंटा तक शिक्षक व छात्र सहमंे रहे।

रघुनाथपुर मध्य विद्यालय के बगल में स्थित पंचमंदिर पर हुआ वज्रपात, बाल बाल बची सैकड़ो जान

इसके बाद ही वे सामान्य हो सकें। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक मो. आजाद ने बताया कि उस वक्त वे वर्ग छह में पढ़ा रहे थे। अचानक बिजली गिरने का तेज आवाज सुनाई पड़ा। ऐसा लगा मानों स्कूल की छत पर ही बिजली गिर रही हो। मैने तत्काल सभी छात्रों को उंगली से कान बंद करने को कहा तथा खुद भी ऐसा किया।

रघुनाथपुर मध्य विद्यालय के बगल में स्थित पंचमंदिर पर हुआ वज्रपात, बाल बाल बची सैकड़ो जान

बावजूद तेज धमाके जैसी आवाजे सुनाई पड़ रही थी तथा तेज प्रकाश चमका। जिससे सभी छात्र डर गए थे। सबको लगा कि स्कूल पर ही बिजली गिर गई है। वही विद्यालय के दूसरे शिक्षक नाजिर हुसैन खुद बिजली गिरने के आवाज से सदमे में आ गए थे। हालांकि कोई क्षति नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली। इस घटना में पंचमंदिर का मुख्य गुंबज तथा माइक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बिजली गिरने से आस पास के ग्रामीण भी डर से अपने घर में छिप गए। बता दें कि यह इलाका रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के काफी नजदीक है तथा आस पास में सघन आबादी निवास करती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचमंदिर के उपर तड़ितरोधी मेटल नहीं लगाया गया होता तो मुमकिन था कि यह मंदिर के बजाय स्कूल या किसी घर पर भी गिरता। तब जान माल की क्षति भी हो सकती थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।