आगामी विस चुनाव बिहार की अस्मिता का चुनाव है - भुवन
भाजपा बक्सर नगर पूर्वी मंडल की नगर कार्य समिति की बैठक बुधवार को स्थानीय एक निजी मैरेज हॉल में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्वी मंडल के नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी ने व संचालन नगर महामंत्री रोहित मिश्र ने किया।

- भाजपा बक्सर पूर्वी मंडल की कार्यसमिति संपन्न, कार्यकर्ताओं ने हर बूथ जीतने का किया वादा
केटी न्यूज/बक्सर
भाजपा बक्सर नगर पूर्वी मंडल की नगर कार्य समिति की बैठक बुधवार को स्थानीय एक निजी मैरेज हॉल में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्वी मंडल के नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी ने व संचालन नगर महामंत्री रोहित मिश्र ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा, शिशिर चौबे, सतीश त्रिपाठी, शिवजी खेमका, मदन दुबे, राजेश सिन्हा, रानी चौबे, अमित पाण्डेय, वर्षा पांडेय, पुनीत सिंह, धनंजय राय, भरत प्रधान, रमेश गुप्ता, डॉ. प्रो. प्रियरंजन चौबे आदि थे। सभी अतिथियों को सिंदूर का पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और अनुशासित संगठन है। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव बिहार के अस्मिता का चुनाव है, जंगल राज और मंगल राज के बीच का चुनाव है। आने वाला चुनाव बक्सर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई रहेगी और इसमें बक्सर विधानसभा के कार्यकर्ता पूरी तरह से सफल होंगे।
जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने कार्यक्रम का वृत लेते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज के नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित है सरकार और जनता के बीच एक सीढ़ी का काम करने की आवश्यकता है। जिसे जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां आसानी से पहुंच सके ।वहीं, अध्यक्ष ज्वाला सैनी ने बताया कि बक्सर नगर पूर्वी मंडल अपने हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हर बूथ को जीतने का लक्ष्य तय किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन नगर महामंत्री राजीव वर्मा ने किया।
कार्यसमिति में सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय, रमेश वर्मा, किरण देवी, बबिता तिवारी, तारा मुनी देवी, कंचन जायसवाल, निकु तिवारी, अक्षय ओझा, विनय उपाध्याय, सुमित उपाध्यय, रामजी साह, मुन्ना शर्मा, बलिराम केशरी, मयंक राज, चन्दन पाठक, मिथुन सिंदे, बरमेश्वर चौधरी, सत्यम श्रीवास्तव, विनय वर्मा, आयुष वर्मा, तेज प्रताप सिंह छोटे, अवधेश पाठक, दिलीप सिन्हा, बमबम चौबे, श्रीमन तिवारी, अमर जायसवाल, बटेश्वर मिश्र, सतीश दुबे, रंजन तिवारी समेत समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।