विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष आम सभा का हुआ आयोजन

प्रखंड के पंचायत सरकार भवन के सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विशेष आमसभा का आयोजन किया गया.आमसभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष आम सभा का हुआ आयोजन

केटी न्यूज/केसठ

 प्रखंड के पंचायत सरकार भवन के सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विशेष आमसभा का आयोजन किया गया.आमसभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने किया। वहीं संचालन पंचायत सचिव अभय कुमार ने की. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस के लेकर अधिक से अधिक पौधा लगाने एवं सुरक्षा करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई .मुखिया ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जो पर्यावरण की स्थिति है,इसकी सुरक्षा के लिए एकमात्र उपाय पौधारोपण ही है।

पूरे विश्व के पर्यावरण की रक्षा समेत स्वयं की रक्षा पौधारोपण से ही संभव है. इसलिए अपने आसपास के खाली जगह समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर विभिन्न प्रकार की पौधों को लगाने को लेकर अपील की .इस दौरान पंचायत सरकार परिसर में दर्जनों पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण करने को लेकर संकल्प भी लिया.मौके पर सरपंच दुर्गावती देवी ,स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार ,उप मुखिया अमितेश कुमार, सोनू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।