पूर्व सैनिकों ने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिल दी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग तेज

बिलौटी गांव निवासी क्रांति वीर भरत भूषण तिवारी के घर रविवार को इंडियन एक्स सर्विसमैन (आईईएसएम) बक्सर के बैनर तले सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आईईएसएम बक्सर के चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भरत भूषण तिवारी के माता-पिता और छोटे भाई से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

पूर्व सैनिकों ने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिल दी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग तेज

__ आईईएसएम बक्सर के नेतृत्व में सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचे बिलौटी, बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा

केटी न्यूज/बक्सर

बिलौटी गांव निवासी क्रांति वीर भरत भूषण तिवारी के घर रविवार को इंडियन एक्स सर्विसमैन (आईईएसएम) बक्सर के बैनर तले सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आईईएसएम बक्सर के चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भरत भूषण तिवारी के माता-पिता और छोटे भाई से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।इस दौरान पूर्व सैनिकों का दल उनके दसवें श्राद्धकर्म स्थल पर भी पहुंचा और बाद में उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां भरत भूषण तिवारी की मौत हुई थी। पूर्व सैनिकों ने वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

आईईएसएम बक्सर के चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पाण्डेय ने कहा कि भरत भूषण तिवारी को जल्द न्याय मिलना चाहिए और यदि कोई दोषी है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का संगठन हमेशा पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा।आईईएसएम के जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने कहा कि जब भरत भूषण तिवारी ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिया था, तब उनकी जान नहीं जानी चाहिए थी। उन्होंने मांग की कि भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए, क्योंकि वे गरीब, वंचित और समाज के लोगों के लिए आवाज उठाते थे।जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने कहा कि यह मामला सामान्य मुठभेड़ नहीं बल्कि हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी होती है, जबकि इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने सरकार से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।पूर्व सैनिकों ने कहा कि किसी की आवाज को दबाना गलत है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस दौरान “भारत माता की जय”, “भरत भूषण तिवारी अमर रहें” और “भरत तिवारी को न्याय दो” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सैकड़ों पूर्व सैनिकों के पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन और एकजुटता का माहौल दिखाई दिया।कार्यक्रम में आईईएसएम बक्सर के जिला मुख्यालय के साथ सभी प्रखंड अध्यक्ष अपनी टीम के साथ शामिल हुए। करीब 15 वाहनों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर सभापति कैप्टन बीएन पाण्डेय, लेफ्टिनेंट आरबी ओझा, शिवमुनी राय, हरेंद्र राय, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।