जनगणना कार्य में तेजी लाने का डीएम का निर्देश

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे गणना कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनगणना कार्य में तेजी लाने का डीएम का निर्देश

--मकान सूचीकरण और भवन गणना में किसी परिवार को नहीं छोड़ने पर जोर

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे गणना कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत क्षेत्रीय स्तर पर प्रगणकों द्वारा मकानों एवं परिवारों की गणना का कार्य 31 मई तक पूरा किया जाना है।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि बक्सर जिले के 11 ग्रामीण तथा 5 शहरी प्रभार क्षेत्रों में से बक्सर प्रखंड के 2 भवन सूचीकरण खंड, इटाढ़ी प्रखंड के 33 भवन सूचीकरण खंड तथा डुमरांव के 10 भवन सूचीकरण खंडों में गणना कार्य अभी अधूरा है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अविलंब शेष कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।डीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में गणना कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां पुनः मिलान और जांच की जाए ताकि कोई भी भवन, जनगणना मकान अथवा परिवार छूटने न पाए। उन्होंने अपेक्षित भवनों और वास्तविक रूप से गणना किए गए भवनों के बीच अंतर पाए जाने पर आवास सूचीकरण मोबाइल अनुप्रयोग पर उसका सत्यापन और अद्यतन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रथम चरण का कार्य पूरा होने के बाद प्रपत्र-20 के अनुसार सामग्री सूची तैयार करने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रपत्र और आवश्यक सामग्री डाक विभाग के माध्यम से समय पर जनगणना निदेशालय, बिहार, पटना भेजी जाए।इसके अलावा बैठक में भवन सूचीकरण खंड का दृष्टि नक्शा, पर्यवेक्षक क्षेत्र का नक्शा, सामुदायिक निगरानी एवं प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर अभिलेख अपलोड करने, ग्राम पंजी, प्रभार पंजी के संधारण तथा कार्य मापन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को जनगणना कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया।