Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

पूर्व मुखिया व भाकपा माले नेता कॉमरेड रामाशंकर सिंह का निधन, शोक की लहर

भाकपा माले के केसठ प्रखंड कमिटी सदस्य एवं कतिकनार पंचायत के पूर्व मुखिया कॉमरेड रामाशंकर सिंह का मंगलवार की देर रात ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।बताया जाता है कि वे 1990 के दशक से ही भाकपा माले से जुड़े हुए थे और वर्तमान में प्रखंड कमिटी सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

पूर्व मुखिया व भाकपा माले नेता कॉमरेड रामाशंकर सिंह का निधन, शोक की लहर

केटी न्यूज/केसठ। 

भाकपा माले के केसठ प्रखंड कमिटी सदस्य एवं कतिकनार पंचायत के पूर्व मुखिया कॉमरेड रामाशंकर सिंह का मंगलवार की देर रात ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।बताया जाता है कि वे 1990 के दशक से ही भाकपा माले से जुड़े हुए थे और वर्तमान में प्रखंड कमिटी सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने वर्ष 2001 से 2006 तक कतिकनार पंचायत के मुखिया के रूप में जनता का नेतृत्व किया और जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे।

पूर्व मुखिया व भाकपा माले नेता कॉमरेड रामाशंकर सिंह का निधन, शोक की लहर

जीवनभर वे पार्टी के एक सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते थे।उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव, भाकपा माले के प्रखंड सचिव ललन प्रसाद, आदित्य धनराज, रजनीश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।साथियों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लाल सलाम किया।

पूर्व मुखिया व भाकपा माले नेता कॉमरेड रामाशंकर सिंह का निधन, शोक की लहर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।