महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

केटी न्यूज। नावानगर 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की, जबकि संचालन मुख्तार यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को आम जनता की प्रमुख समस्या बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं।

धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति, सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार गंभीर नहीं है, जिसके कारण लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कार्यक्रम को जिला पार्षद राजीव यादव, सतेंद्र यादव, बीरेंद्र यादव तथा गोरख पासवान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।धरना में अजमेरी खान, अरविंद कुमार, आशा मांझी, वीरेंद्र राम, नीतीश कुमार, अरुण यादव, जंगली यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।