Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

छेड़खानी से साइबर ठगी तक, छात्राओं को सिखाए बचाव के तरीके

चौसा बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुफस्सिल पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, साइबर अपराध समेत विभिन्न परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए।

छेड़खानी से साइबर ठगी तक, छात्राओं को सिखाए बचाव के तरीके

छेड़खानी से साइबर ठगी तक, छात्राओं को सिखाए बचाव के तरीके

केटी न्यूज/चौसा।

चौसा बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुफस्सिल पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, साइबर अपराध समेत विभिन्न परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी अप्रिय घटना को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल परिजनों अथवा पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।मुफस्सिल थाना की एसआई नेहा पाठक ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि राह चलते किसी के द्वारा परेशान करने, पीछा करने या सोशल मीडिया पर अभद्र व्यवहार करने की स्थिति में चुप रहने की जरूरत नहीं है।

छेड़खानी से साइबर ठगी तक, छात्राओं को सिखाए बचाव के तरीके

ऐसी घटनाओं की जानकारी तत्काल विश्वसनीय परिजनों या पुलिस को देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने की सलाह दी।उन्होंने घरेलू हिंसा के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि किसी महिला या बालिका के साथ गलत व्यवहार को सामान्य मानकर सहन करना उचित नहीं है। अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी रखना महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ पुलिस का जोर अपराध की रोकथाम और जागरूकता पर भी है।

छेड़खानी से साइबर ठगी तक, छात्राओं को सिखाए बचाव के तरीके

उन्होंने छात्राओं से कहा कि छोटी लगने वाली किसी घटना को भी नजरअंदाज नहीं करें। समय रहते पुलिस को सूचना मिलने पर गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है।कार्यक्रम में छात्राओं को सोशल मीडिया पर निजी तस्वीर, मोबाइल नंबर और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान लोगों से संपर्क में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। छात्राओं ने भी सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

छेड़खानी से साइबर ठगी तक, छात्राओं को सिखाए बचाव के तरीके

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।