कोरानसराय मंडल में अटल जयंती पर भव्य सम्मान समारोह, भाजपा पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन

राजपुर विधानसभा के कोरानसराय मंडल अंतर्गत एक निजी हॉल में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश एवं जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कोरानसराय मंडल में अटल जयंती पर भव्य सम्मान समारोह, भाजपा पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन

केटी न्यूज/डुमरांव 

राजपुर विधानसभा के कोरानसराय मंडल अंतर्गत एक निजी हॉल में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश एवं जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरानसराय मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता संतोष दूबे ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सदर विधायक आनंद मिश्र उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक आनंद मिश्र ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विचारों की दृढ़ता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, सुखेदव राय सहित विन्ध्याचल सिंह, आशानंद सिंह, अरविंद पासवान, रामनारायण शर्मा, राजकुमार कुंवर, गणेश वर्मा, सुमित शर्मा, शंकर प्रसाद केशरी, प्रदीप ओझा, ठाकुर प्रताप सिंह, रजनीकांत गुप्ता, लखन मलहोत्रा, अरविंद सिंह उर्फ बिल्लू, गुलाबचंद्र केशरी, अनुज राज, अतुल दूबे, छोटू सिंह, नंदलाल राम, शंकर साह, चंदन ओझा, कमलेश मिश्र सहित कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में राष्ट्रहित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।