संत शिरोमणि रविदास जयंती पर राजपुर प्रखंड में श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश
राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, झांकी और विचार गोष्ठियों के माध्यम से संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
केटी न्यूज/राजपुर
राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, झांकी और विचार गोष्ठियों के माध्यम से संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।तियरा महादलित बस्ती स्थित रविदास मंदिर परिसर में भव्य पूजा के बाद तियरा बाजार से बघेलवा गांव तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गगनभेदी नारों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बच्चे शामिल हुए।

आयोजन में समाजसेवी भीम राम, अरबिंद राम, प्रमोद राम, परदेशी राम, रमेश राम, अवधेश राम, राजू राम, सनोज राम सहित मुखिया प्रतिनिधि राम अवतार राम व ललन राम की सक्रिय भूमिका रही।जमौली गांव में संत रविदास पूजा समिति के तत्वावधान में पूजा-अर्चना कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। समिति अध्यक्ष धनु कुमार राम के नेतृत्व में संतोष राम, महेंद्र राम, राजेंद्र राम, सुभाष राम, प्रदीप राम समेत कई लोग मौजूद रहे।

बसही गांव में घरभरन राम के नेतृत्व में पूजा हुई, जहां अकबरपुर मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह और बसपा नेता लालजी राम ने पुष्प अर्पित कर संत रविदास को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज की बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा के महत्व पर बल दिया।मंगराव गांव में प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जबकि भरखरा गांव में छात्र युवा अंबेडकर क्लब द्वारा पूजा व झांकी निकाली गई। इसके अलावा हंकारपुर, नागपुर, देवढिया, राजपुर सहित अन्य गांवों में भी जयंती धूमधाम से मनाई गई।

