भूमि विवाद को लेकर थाना में जनता दरबार आयोजित

सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को थानों में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी। अंचलाधिकारी भगवती शंकर पाण्डेय एवं थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी।

भूमि विवाद को लेकर थाना में जनता दरबार आयोजित

केटी न्यूज/सिमरी 

सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को थानों में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी। अंचलाधिकारी भगवती शंकर पाण्डेय एवं थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी। 

इस दौरान आयोजित जनता दरबार में 13 फरियादी जमीन से संबंधित मामला लेकर पहुंचे। जहां दोनों पक्ष के लोग उपस्थित थे। सीओ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी उसके बाद आन द स्पाट नौ मामले का निष्पादन किया गया। वहीं, चार मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई।

इसके अलावे भी प्रखंड के तिलक राय के हाता व रामदास राय के डेरा थानों में भी जनता दरबार को आयोजन कर भूमि विवाद के मामलों का निपटारा किया गया।