बच्चा चोरी की अफवाहों से रहें सावधान: बक्सर पुलिस की अपील

जिले में सोशल मीडिया पर बच्चों की चोरी, गुमशुदगी और अपहरण से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं के तेजी से प्रसार को लेकर बक्सर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चा चोरी से संबंधित कई प्रकार की खबरें और संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें से अधिकांश जांच में अफवाह साबित हुए हैं। इन सूचनाओं के कारण आमजन में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

बच्चा चोरी की अफवाहों से रहें सावधान: बक्सर पुलिस की अपील

-- एसपी शुभम आर्य ने सभी थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

केटी न्यूज/बक्सर।

जिले में सोशल मीडिया पर बच्चों की चोरी, गुमशुदगी और अपहरण से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं के तेजी से प्रसार को लेकर बक्सर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चा चोरी से संबंधित कई प्रकार की खबरें और संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें से अधिकांश जांच में अफवाह साबित हुए हैं। इन सूचनाओं के कारण आमजन में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली ऐसी सूचनाओं की सतत निगरानी की जाए और किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह की सत्यता की तुरंत जांच की जाए। साथ ही अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी सूचना पर बिना सत्यता की जांच किए विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना एवं अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है।

ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।एसपी शुभम आर्य ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अफवाहों से बचने के लिए प्रेरित करें। विद्यालयों, पंचायत स्तर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी लोगों तक सही संदेश पहुंचाने की पहल की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर सूचना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि किसी को बच्चा चोरी या गुमशुदगी से संबंधित कोई संदिग्ध सूचना मिलती है तो वह तुरंत स्थानीय थाना को सूचित करें।आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सभी की जिम्मेदारी है। अफवाहों पर रोक और तथ्य आधारित जानकारी के प्रसार से ही अनावश्यक भय और अव्यवस्था को रोका जा सकता है।