Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

सिमरी प्रखंड में ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरण

सिमरी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्य किया गया। प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दुबे की संयुक्त उपस्थिति में 20 पंचायतों के तीन-तीन असहाय, जरूरतमंद एवं दिव्यांग महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल मिलाकर बड़ी संख्या में गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

सिमरी प्रखंड में ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरण

__  20 पंचायतों के जरूरतमंदों को मिली राहत

केटी न्यूज/सिमरी 

 सिमरी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्य किया गया। प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दुबे की संयुक्त उपस्थिति में 20 पंचायतों के तीन-तीन असहाय, जरूरतमंद एवं दिव्यांग महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल मिलाकर बड़ी संख्या में गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

सिमरी प्रखंड में ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरण

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं दिव्यांग व्यक्तियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन का दायित्व है कि ऐसे लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों से चिन्हित किए गए जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया है और आगे भी आवश्यकता के अनुसार राहत कार्य जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यधिक ठंड में सावधानी बरतें, गर्म कपड़ों का उपयोग करें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिमरी प्रखंड में ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरण

प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दुबे ने अपने बयान में कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ठंड से कोई भी जरूरतमंद प्रभावित न हो। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से सिमरी प्रखंड में राहत कार्य को और प्रभावी बनाया जाएगा।

सिमरी प्रखंड में ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।