ऋण बकायेदारों पर सख्ती, 19 से 24 जनवरी तक जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में वसूली शिविर

जिले में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत वितरित ऋण की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बकाया ऋण की वसूली में तेजी लाने और ऋणधारकों को भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बक्सर में 19 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक विशेष ऋण वसूली शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ऋण बकायेदारों पर सख्ती, 19 से 24 जनवरी तक जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में वसूली शिविर

केटी न्यूज/बक्सर

जिले में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत वितरित ऋण की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बकाया ऋण की वसूली में तेजी लाने और ऋणधारकों को भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बक्सर में 19 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक विशेष ऋण वसूली शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी विवेक कुमार केशरी ने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एमएमडीएफसी टर्म लोन योजना तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों ने समय पर किस्तों का भुगतान नहीं किया है।

उन्हें इस शिविर के माध्यम से बकाया ऋण जमा करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। वसूली शिविर का मुख्य उद्देश्य ऋणधारकों को समय से भुगतान के लिए प्रेरित करना और अनावश्यक कानूनी प्रक्रियाओं से बचाना है।विभाग की ओर से सभी बकायेदार ऋणधारकों को नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित तिथि के भीतर ऋण राशि जमा नहीं करने की स्थिति में बकाया पर अतिरिक्त ब्याज और दंडात्मक शुल्क लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, लगातार लापरवाही बरतने वाले ऋणधारकों के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी कार्रवाई भी की जा सकती है।

वसूली शिविर में अनुपस्थित रहने या भुगतान से बचने संबंधी किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने सभी संबंधित ऋणधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में आयोजित वसूली शिविर में उपस्थित होकर अपने बकाया ऋण का भुगतान सुनिश्चित करें। इससे न केवल अतिरिक्त ब्याज और दंड से बचा जा सकेगा, बल्कि भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई की आशंका भी समाप्त होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे।