जिलाधिकारी साहिला ने किया जनसुनवाई, 53 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में आम जनता से मुलाकात सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के क्रम में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल थे।
केटी न्यूज/बक्सर
समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में आम जनता से मुलाकात सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के क्रम में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल थे।जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी आवेदनों की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव थी, उनमें तत्काल पहल करने के निर्देश दिए गए, जबकि शेष मामलों में जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।जिलाधिकारी साहिला ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आवेदकों को कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता के प्रति जवाबदेह है और जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए।जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को निर्धारित माध्यमों से प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि उनका विधिसम्मत समाधान किया जा सके।

