गांधी-शास्त्री जयंती पर स्टेशनों की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रेलयात्री कल्याण समिति की विभिन्न शाखाओं ने बुधवार को अपने-अपने स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने स्टेशन परिसर की सफाई की और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया।

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्टेशनों की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

__ बक्सर, डुमरांव, बरुना व टुड़ीगंज समेत दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर चला अभियान, बरुना स्टेशन को चरणबद्ध तरीके से साफ करने का लिया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रेलयात्री कल्याण समिति की विभिन्न शाखाओं ने बुधवार को अपने-अपने स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने स्टेशन परिसर की सफाई की और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया।बक्सर स्टेशन पर पंकज पटेल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। वहीं बरुना स्टेशन पर बीजेन्द्र यादव, मनोज सिंह और चुनु यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। डुमरांव स्टेशन पर भुवर सिद्दीकी, मुन्ना यादव, रामबाबू और अखिलेश केशरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

टुड़ीगंज स्टेशन पर इमरान खान और उमेश प्रसाद के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने स्टेशन परिसर की सफाई की। इसके अलावा दानापुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी समिति की शाखाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।मौके पर मौजूद रेलयात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रेल यात्रियों को जिम्मेदारी का एहसास कराने का भी माध्यम है। स्टेशन परिसर हो, रेलगाड़ी हो या सार्वजनिक स्थान, प्रत्येक व्यक्ति को उसे साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। स्वच्छ वातावरण का सीधा असर मन, मस्तिष्क और शरीर के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता इमरान खान ने कहा कि समिति ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और स्वस्थ नागरिक’ के सिद्धांत पर कार्य करती है। प्रत्येक वर्ष गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर समिति की सभी शाखाओं में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।इधर, बरुना रेलवे स्टेशन पर अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने स्टेशन परिसर में उगी बरसाती झाड़ियों की भी सफाई का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि स्टेशन परिसर को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान जारी रखा जाएगा।