सिधागना कुमारी के निधन से शोक में डूबा राजपरिवार, श्रद्धांजलि सभा में छलका अपनों का दर्द
भोजपुर कोठी में सोमवार को माहौल गमगीन रहा। राजपरिवार के सुमेर विजय सिंह की पुत्री सिधागना कुमारी के असामयिक निधन से मर्माहत परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत के व्यक्तित्व, व्यवहार और उनसे जुड़ी स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि उनका असमय चले जाना परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

केटी न्यूज/डुमरांव।
भोजपुर कोठी में सोमवार को माहौल गमगीन रहा। राजपरिवार के सुमेर विजय सिंह की पुत्री सिधागना कुमारी के असामयिक निधन से मर्माहत परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत के व्यक्तित्व, व्यवहार और उनसे जुड़ी स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि उनका असमय चले जाना परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।श्रद्धांजलि सभा में राजपरिवार के सदस्यों के अलावा समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, पत्रकार, व्यवसायी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने सिधागना कुमारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि सिधागना कुमारी की सहजता और आत्मीय व्यवहार को उनके परिचित लंबे समय तक याद रखेंगे।

सभा में मानविजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, दुर्गविजय सिंह, सिद्धार्थ सिंह, डॉ. आरके सिंह, विजय कुमार सिंह, नंदजी सिंह, कतवारू सिंह, मोहन गुप्ता, राजीव रंजन सिंह, शंभूनाथ पांडेय, अभयानंद पांडेय और अनुराग मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।परिजनों और शुभचिंतकों ने कहा कि किसी अपने को असमय खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। सिधागना कुमारी के निधन ने परिवार और उनसे जुड़े लोगों को गहरे शोक में डाल दिया है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनके साथ बिताए पलों और उनकी यादों का जिक्र कर लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

