विश्व पर्यावरण दिवस पर वर्षभर हरित जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला उपशाखा डुमरांव ने शहीद पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान 11 पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर वर्षभर हरित जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला उपशाखा डुमरांव ने शहीद पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान 11 पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेडक्रॉस के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आनंद पांडेय रहे, जबकि डॉ. राजेश कुमार और डॉ. शैलेश श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि ने किया तथा आयोजन सचिव शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ मोहन गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ।

पौधरोपण के बाद आयोजित विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने बढ़ते तापमान, ग्लेशियरों के पिघलने, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि केवल एक दिन पौधारोपण कर औपचारिकता पूरी करने से पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए वर्षभर सतत अभियान चलाने की आवश्यकता है।संगोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण को समाज के हर वर्ग से जोड़ते हुए नियमित संवाद, जागरूकता कार्यक्रम और जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाए।

उपस्थित लोगों ने जिले में हरित वातावरण बनाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में रेडक्रॉस के सदस्य रमेश केशरी, सत्यम गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, राजीव भगत, ओम ज्योति भगत, वंदना भगत, सुधांशु भगत, अजय गुप्ता, संतोष कुमार, वार्ड पार्षद अनिल कुमार निराला, वरिष्ठ पत्रकार अनिल ओझा, रौशन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, समाजसेवी, व्यवसायी, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस के सक्रिय सदस्य संतोष कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दी गईं।