Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

जन्मदिन पर पौधा, पर्यावरण बचाने का संकल्प

जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अक्सर उत्सव और मनोरंजन पर खर्च करते हैं, लेकिन डुमरांव के वार्ड संख्या-22 स्थित दीवान कॉलोनी निवासी ऋषभ मंगलम ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के नाम कर एक अलग मिसाल पेश की। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर न केवल प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि अन्य युवाओं को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

जन्मदिन पर पौधा, पर्यावरण बचाने का संकल्प

जन्मदिन पर पौधा, पर्यावरण बचाने का संकल्प

__ अजय राय के अभियान से प्रेरित होकर ऋषभ मंगलम ने लगाए पांच पौधे, युवाओं ने संरक्षण का लिया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव। 

जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अक्सर उत्सव और मनोरंजन पर खर्च करते हैं, लेकिन डुमरांव के वार्ड संख्या-22 स्थित दीवान कॉलोनी निवासी ऋषभ मंगलम ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के नाम कर एक अलग मिसाल पेश की। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर न केवल प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि अन्य युवाओं को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।डुमरांव में जल-जीवन-हरियाली अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने वाले समाजसेवी अजय राय के पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने कुल पांच पौधे लगाए।इनमें महोगनी, चितवन, अशोक और सीता समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।

जन्मदिन पर पौधा, पर्यावरण बचाने का संकल्प

पौधरोपण के दौरान युवाओं ने ‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’ का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।ऋषभ मंगलम ने कहा कि जन्मदिन पर होने वाले अनावश्यक खर्च की जगह पौधरोपण करना उन्हें अधिक सार्थक लगा। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना तभी सफल है, जब उसकी नियमित देखभाल कर उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने की बात कही।समाजसेवी अजय राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि युवाओं का पौधरोपण अभियान से जुड़ना भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

जन्मदिन पर पौधा, पर्यावरण बचाने का संकल्प

लोगों को विशेष अवसरों पर पौधरोपण करने के साथ पेड़ों की सुरक्षा के प्रति भी जागरूक होना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन कर रहे जितेंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच हर व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों को प्रकृति के नाम करने की पहल करनी चाहिए। ऋषभ मंगलम की पहल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने पेड़ों की कटाई रोकने, लगाए गए पौधों की देखभाल करने और आसपास के लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

जन्मदिन पर पौधा, पर्यावरण बचाने का संकल्प

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।