Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव

सोनवर्षा के मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण में सोमवार को 9वां वार्षिकोत्सव व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसका उद्घाटन विधायक राहुल सिंह, पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा, जगदीशपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रामविजय सिंह लोहिया तथा दिनारा विधानसभा के पूर्व विधायक विजय मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव

केटी न्यूज़। नावानगर

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में “नारी की आवाज”, “बेटा का गोकुलिया सिखिया”, “बेटी अनमोल”, “स्वच्छता”, “झांकी” तथा “मैंने नहीं देखी मेरे पापा की शादी” जैसे नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में नारी सशक्तिकरण, शिक्षा का महत्व, स्वच्छता अभियान और सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक राहुल सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव

उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वहीं अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक योगदान की प्रशंसा की।विद्यालय के डायरेक्टर विरेंद्र सिंह एवं प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल शिक्षा के साथ संस्कार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।