Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

खेल के मैदान से मजबूत हुआ पुलिस-जनसंवाद

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौसा के खेल मैदान में आयोजित पुलिस-पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच ने खेल के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को नई मजबूती दी। यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद, समन्वय और भरोसे को सशक्त करने का एक सकारात्मक प्रयास साबित हुआ।

खेल के मैदान से मजबूत हुआ पुलिस-जनसंवाद

-- गणतंत्र दिवस पर चौसा में मैत्री क्रिकेट मैच बना सौहार्द और विश्वास का प्रतीक

केटी न्यूज/चौसा

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौसा के खेल मैदान में आयोजित पुलिस-पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच ने खेल के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को नई मजबूती दी। यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद, समन्वय और भरोसे को सशक्त करने का एक सकारात्मक प्रयास साबित हुआ।पुलिस प्रशासन एकादस और पब्लिक (चौसा) एकादस के बीच खेले गए इस एकदिवसीय मुकाबले में दोनों टीमों ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों का उत्साह और आयोजन की सुव्यवस्था ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

खेल के मैदान से मजबूत हुआ पुलिस-जनसंवाद

नगर पंचायत एवं प्रशासन के सहयोग से संपन्न इस मैच में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों टीमों का तालियों से स्वागत किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस प्रशासन एकादस ने संतुलित और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। टीम की ओर से प्रेम कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं सुजीत कुमार ने 46 रनों का उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौसा एकादस ने शुरुआत में संघर्ष दिखाया, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 125 रन पर सिमट गई।

खेल के मैदान से मजबूत हुआ पुलिस-जनसंवाद

इस तरह पुलिस प्रशासन एकादस ने 34 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।मैच का उद्घाटन प्रो. रमेश चन्द्र सहाय, पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव एवं संजय मास्टर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी शम्भू भगत ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से पुलिस और आम जनता के बीच दूरी कम होती है और आपसी विश्वास को बल मिलता है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज पासवान ने इसे सामाजिक समरसता और सकारात्मक संवाद का सशक्त माध्यम बताया।

खेल के मैदान से मजबूत हुआ पुलिस-जनसंवाद

मैच में अंपायर की जिम्मेदारी रामनारायण दुबे एवं छट्ठु यादव ने निभाई, जबकि पूरे मुकाबले की रोचक कमेंट्री अमर कुमार ने की। आयोजन को सफल बनाने में विवेक चौबे, रामशीष सिंह, विनोद यादव, नितेश उपाध्याय, सुनील यादव, काजू मिश्रा, अधिवक्ता रामलखन पाल, दीनबंधु सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही।यह मैत्री मैच चौसा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकता, विश्वास और सहभागिता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

खेल के मैदान से मजबूत हुआ पुलिस-जनसंवाद

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।