Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

चौसा में अटकी विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सांसद सुधाकर सिंह ने विभाग को भेजी विस्तृत अनुशंसा

चौसा नगर निकाय क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने पहल तेज कर दी है। नगर पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को विस्तृत अनुशंसा पत्र प्रेषित किया है।

चौसा में अटकी विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सांसद सुधाकर सिंह ने विभाग को भेजी विस्तृत अनुशंसा

-- सड़क-नाला निर्माण से लेकर घाट सौंदर्यीकरण तक कई परियोजनाओं के शीघ्र अनुमोदन की मांग

केटी न्यूज/चौसा

चौसा नगर निकाय क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने पहल तेज कर दी है। नगर पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को विस्तृत अनुशंसा पत्र प्रेषित किया है। इसमें वर्षों से लंबित तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति वाली परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया गया है, ताकि चौसा में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो सके।

नगर पंचायत चौसा की चेयरमैन किरण देवी ने बीते दिनों सांसद से मुलाकात कर कई गंभीर समस्याओं की जानकारी दी थी। इनमें वार्ड 01 के महादलित बस्ती (नरबतपुर) से रानी घाट तक सड़क और नाला निर्माण, वार्ड 12 के खिलाफतपुर तथा वार्ड 13 के नारायणपुर महादलित टोला में पानी निकासी हेतु नाला निर्माण की मांग प्रमुख है। लगातार जलजमाव से जूझ रहे इन इलाकों में नाला निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

सांसद ने बक्सर-सासाराम मुख्य सड़क (यादव मोड़) से लेकर पेट्रोल पंप और पीएचसी होते हुए नरबतपुर माइनर तक दोनों ओर नाला निर्माण की स्वीकृति देने की भी अनुशंसा की है। यह क्षेत्र लंबे समय से जल निकासी की समस्या से प्रभावित रहा है, जिसके चलते सड़क टूट-फूट और आवागमन में बाधा आम बात हो गई है।

इसी कड़ी में रानी घाट, बाजार घाट और मल्लाह टोली गंगा घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से जुड़ी डीपीआर को भी बुडको द्वारा विभाग को भेजा गया है। सांसद ने आग्रह किया है कि इन सभी परियोजनाओं को तुरंत प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि चौसा के नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाएं जल्द उपलब्ध हो सकें। यह पहल चौसा में बुनियादी ढांचे के उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।