Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

डुमरांव को ओडीएफ बनाने की मुहिम तेजः ब्रांड एम्बेसडर अजय राय ने जरूरतमंद परिवार को शौचालय सीट सौंप दी सौगात

नगर को शौच मुक्त बनाने की दिशा में डुमरांव नगर के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर अजय राय ने गुरुवार को एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की। “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत स्वच्छ नगर-स्वस्थ नगर के संदेश के साथ उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क शौचालय सीट उपलब्ध कराकर लोगों से खुले में शौच की प्रथा को पूरी तरह छोड़ने की अपील की।

डुमरांव को ओडीएफ बनाने की मुहिम तेजः ब्रांड एम्बेसडर अजय राय ने जरूरतमंद परिवार को शौचालय सीट सौंप दी सौगात

-- “स्वच्छ नगर-स्वस्थ नगर” के संकल्प के साथ लोगों को खुले में शौच से निजात दिलाने की पहल, नुक्कड़ नाटक से भी होगा जनजागरूकता अभियान

केटी न्यूज/डुमरांव।

नगर को शौच मुक्त बनाने की दिशा में डुमरांव नगर के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर अजय राय ने गुरुवार को एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की। “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत स्वच्छ नगर-स्वस्थ नगर के संदेश के साथ उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क शौचालय सीट उपलब्ध कराकर लोगों से खुले में शौच की प्रथा को पूरी तरह छोड़ने की अपील की।अभियान की पहली कड़ी के रूप में नगर की रहने वाली दुर्गा देवी को शौचालय सीट सौंपी गई। सीट मिलते ही उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।

डुमरांव को ओडीएफ बनाने की मुहिम तेजः ब्रांड एम्बेसडर अजय राय ने जरूरतमंद परिवार को शौचालय सीट सौंप दी सौगात

उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब वे किसी भी हाल में खुले में शौच नहीं जाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।अजय राय ने बताया कि खुले में शौच करना न केवल अस्वच्छता फैलाता है, बल्कि आसपास गंदगी, बदबू और मच्छर-मक्खियों के पनपने की वजह बनता है, जिससे कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। उन्होंने कहा कि अगर हर परिवार स्वच्छता के इस मूल नियम को अपनाए, तो डुमरांव को जल्द ही पूर्णतः ओडीएफ बनाया जा सकता है।उन्होंने आगे बताया कि नगर तथा आसपास के गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी सहारा लिया जाएगा, ताकि संदेश सीधे आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके।

डुमरांव को ओडीएफ बनाने की मुहिम तेजः ब्रांड एम्बेसडर अजय राय ने जरूरतमंद परिवार को शौचालय सीट सौंप दी सौगात

इसके साथ ही सरकार की ओर से विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य भी तेजी से जारी है, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।गौरतलब है कि अजय राय लंबे समय से नगर में स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाते रहे हैं। उनकी पहल से न केवल गलियों और सड़कों में साफ-सफाई बढ़ी है, बल्कि लोगों की सोच में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयास अगर लगातार होते रहें, तो डुमरांव को स्वच्छ और सुंदर बनाना अब कोई दूर की बात नहीं रह जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।