बगैर प्राक्कलन का बोर्ड लगाए हो रहा नाली का निर्माण
नगर परिषद क्षेत्र के डुमरांव शहर के लालाटोली रोड में नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली बनाने का कार्य कौन एजेंसी कर रहा, कितनी प्राक्कलित राशि है और कितने दिन में कार्य पूरा हो जाएगा, इसकी जानकारी के लिये प्राक्कलन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। बगैर प्राक्कलन बोर्ड लगाए नगर के विभिन्न वार्डों में नाली, गली और सड़क निर्माण का कार्य लगभग एक वर्ष से चल रहा है।
--नाली की गहराई को कम कर बनाया जा रहा है रोड
केटी न्यूज, डुमरांव।
नगर परिषद क्षेत्र के डुमरांव शहर के लालाटोली रोड में नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली बनाने का कार्य कौन एजेंसी कर रहा, कितनी प्राक्कलित राशि है और कितने दिन में कार्य पूरा हो जाएगा, इसकी जानकारी के लिये प्राक्कलन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। बगैर प्राक्कलन बोर्ड लगाए नगर के विभिन्न वार्डों में नाली, गली और सड़क निर्माण का कार्य लगभग एक वर्ष से चल रहा है। पहले विभागीय कार्य के नामों पर सैकड़ों कार्य किये गए जो आज जांच के घेरें में हैं। सभी सड़कों की स्थिति यह है कि बनने के साथ ही टूटने लगे थे। इसकी आवाज लोगों ने स्थानीय अधिकारियों से लेकर मंत्री तक गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने की शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग किया था।

उसी मांग के आलोक में स्थानीय विधायक राहुल सिंह ने सड़क बनाने में बरती गई अनियमितता को विधान सभा में भी उठाया है। लाला टोली रोड में जो नाली का निर्माण हो रहा है, उसके संबंध में जदयू के वरिष्ठ नेता भरत मिश्रा ने बताया की नाली की जितनी गहराई थी, उसके अनुसार नाली का निर्माण नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं मानक के अनुरूप संवेदक के द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत उनके द्वारा डीएम और नप ईओ को की गई है, बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि शहर के भीतर नाली, गली और पीसीसी रोड बनाने में बरती जा रही अनियमितता पर अधिकारियों को कोई मतलब नहीं रह गया है।

