Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

रेलवे सुरक्षा बल के दो सिपाहियों की हत्या में फरार चल रहा था इनामी बदमाश,मुठभेड़ में हुई मौत

यूपी के गाजीपुर जिले में मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू ढ़ेर हुआ।सोनू बिहार के पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र के मंसूर गली, पेढ़िमा बाजार का निवासी है।

रेलवे सुरक्षा बल के दो सिपाहियों की हत्या में फरार चल रहा था इनामी बदमाश,मुठभेड़ में हुई मौत
Crime

केटी न्यूज़/गाजीपुर

यूपी के गाजीपुर जिले में मुठभेड़ में  एक लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू  ढ़ेर हुआ।सोनू बिहार के पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र के मंसूर गली, पेढ़िमा बाजार का निवासी है।इस बदमाश की लंबी क्राइम कुंडली है।मोहम्मद जाहिद के खिलाफ अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के आरोपों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

रेलवे सुरक्षा बल के दो सिपाहियों की हत्या में फरार चल रहा था इनामी बदमाश,मुठभेड़ में हुई मौत

सोमवार की रात जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में यूपी-एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जिला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश ढेर हो गया।बदमाश पर 1 लाख का इनाम घोषित था।उसका साथी फरार हो गया है।दोनों शराब की तस्करी के लिए आए थे।मरने के पहले बदमाश ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। 

रेलवे सुरक्षा बल के दो सिपाहियों की हत्या में फरार चल रहा था इनामी बदमाश,मुठभेड़ में हुई मौत

आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद खान और प्रमोद की 19 अगस्त की रात में खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई थी। दोनों बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में शराब तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस पर अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के बदमाशों ने दोनों सिपाहियों को वीभत्स तरीके से मारपीट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था।इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आठ नामजद शामिल हैं।मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद वांछित चल रहा था, जिसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे सुरक्षा बल के दो सिपाहियों की हत्या में फरार चल रहा था इनामी बदमाश,मुठभेड़ में हुई मौत

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है, जिनका उपचार सीएचसी सेवराई में चल रहा है। जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आया जा रहा है।  वहीं मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश आरपीएफ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी था, जिसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह बिहार शराब तस्करी के लिए आया था। उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। बदमाश के छाती में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हुई।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।