Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

कब्बड़ी का स्टेट चैंपियन खिलाड़ी ने लगाई फांसी मौत

कब्बड़ी का स्टेट चैंपियन खिलाड़ी ने लगाई फांसी मौत

- पत्नी व बच्चों को शुक्रवार को ससुराल से लेकर आनेवाला था 

केटी न्यूज/ गाजीपुर

मरदह थाने के ताहिरपुर बरेंदा गांव में कबड्डी का स्टेट चौंपियन विजय बहादुर सिंह (30) पुत्र उदयशंकर सिंह का शव घर के कमरे में गमछे के सहारे कुंडी से लटकता मिला। विजय बहादुर सिंह की मां जब सुबह उनके कमरे में जगाने गई तो वह अंदर का दृश्य देख चिल्लाने लगी। इसके बाद लोगों को घटना कि जानकारी हुई। छत से लटककर आत्महत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

कब्बड़ी का स्टेट चैंपियन खिलाड़ी ने लगाई फांसी मौत

 

बता दें कि विजय बहादुर सिंह मां- बाप की इकलौता संतान थे। उनकी शादी वर्ष 2020 में   भदौरा क्षेत्र के‌ अमौरा गांव में हुई थी। मृतक स्नातक की शिक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही कब्बड्डी के स्टेट चौंपियन खिलाड़ी भी थे।उनकी पत्नी चांदनी सिंह के दो बच्चों में परी सिंह तीन वर्ष एवं छह माह‌ का पुत्र है, जो अभी गोद में है। पत्नी बच्चे के साथ पिछले चार माह से अपने मायके में थी।घर पर सिर्फ उसके पिता उदयशंकर सिंह व माता सुशीला देवी थी।

कब्बड़ी का स्टेट चैंपियन खिलाड़ी ने लगाई फांसी मौत

ग्रामीणों के अनुसार विजय बहादुर शराब का आदि‌ भी हो गया था। परिजनों ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की देर शाम को बाजार से वह सब्जी सहित कई समान लेकर घर आया था। फिर वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह जब मृतक की मां सुशीला देवी उसे जगाने उसके कमरे में गई, तो स्थिति देख आवक हो गई और शोर मचाई तथा गश खाकर जमीन पर गिर गई।

कब्बड़ी का स्टेट चैंपियन खिलाड़ी ने लगाई फांसी मौत

माता सुशीला देवी ने बताया कि मेरा बेटा बहू और दोनों बच्चों को लाने के लिए शुक्रवार को जाने वाला था पर बहू की विदाई से पहले वह खुद विदा हो गया।सूचना पर मायके से ताहिरपुर गांव सुबह पहुंची विजय बहादुर सिंह की पत्नी चांदनी समेत स्वजनों के रोने बिलखने से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।