पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/बलिया

दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को बांसडीह रोड थाना पुलिस ने बुधवार को बांसडीहरोड बाजार तिराहे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त का नाम अमित राम है। वे फेफना थाना अंतर्गत बंधैता गांव का रहने वाला है। बांसडीह रोड बाजार से एक गांव क नाबालिग के साथ अमित ने बलात्कार किया था तथा काफी दिनों से फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बांसडीहरोड तिराहा बाजार में खड़ा है तथा कहीं जाने की पिफराक में है। तभी पुलिस ने जाकर गिरफ्तार कर लिया।