Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

महिला आयोग अध्यक्ष ने की महिला जनसुनवाई, पीड़ितों की समस्याएं सुनीं

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की।

महिला आयोग अध्यक्ष ने की महिला जनसुनवाई, पीड़ितों की समस्याएं सुनीं

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार यूपी राज्य महिला आयोग महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़ी किसी भी घटना का संज्ञान मिलने पर तत्काल जांच कर कानून अनुसार कार्यवाही की जाए। पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारी से फोन पर बात कर मामले की जांच और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

महिला जनसुनवाई में कुल 10 पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याएं प्रार्थना पत्र के माध्यम से रखीं। इन मामलों में अधिकांश दहेज, भूमि विवाद और घरेलू हिंसा से जुड़े थे। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।