Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

जिला पुलिस और जीआरपी की नूराकुश्ती में घंटों पड़ी रही लाश

जिला पुलिस और जीआरपी की नूराकुश्ती में घंटों पड़ी रही लाश

केटी न्यूज/बलिया

माॅडल बलिया रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर में शुक्रवार को मानवता तब तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें वहां पड़े एक अज्ञात महिला की लाश को उठाने में जीपीआरपी और जिला पुलिस के बीच काफी देरतर नूराकुश्ती चली। अंतत: सिविल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान स्टेशन परिसर में काफी देरतक गहमागहमी की स्थिति रही। बताया जाता है कि स्थानीय रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक ने पहले जीआरपी को दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे जीआरपी ने बताया कि एरिया उनके परिक्षेत्र में नहीं है। इसके बाद सिविल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन काफी देरकर तक जिला पुलिस भी आने में आनाकानी करती रही और अपना परिक्षेत्र ढूंढने व्यस्त रही। इस दौरान लगभग दो घंटे तक लाश उसी तरह पड़ी रही। बाद में सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।