अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/बलिया

नरहीं थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर सिकंदरपुर गांव से एक आरोपी को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम दुर्गा गुप्ता पुत्र स्व. रमेश गुप्ता है। आरोपी दुर्गा गुप्ता सिकंदरपुर गांव का रहने वाला है। नरहीं थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिकंदरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है।

तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जमातलाशी लेने पर संदिग्ध व्यक्ति के पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्गा गुप्ता पुत्र स्व. रमेश गुप्ता निवासी सिकंदरपुर बताया। पुलिस आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय में चालान कर दिया।